Jharkhand

Apr 26 2024, 17:01

पुलिस ने रांची के खाद गढ़ा बस स्टैंड से चार लोगों को गांजा के साथ किया गिरफ्तार इसमें दो महिलाएं भी हैं शामिल


झारखंड डेस्क

लोकसभा चुनाव को लेकर 

 प्रशासन झारखंड में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर लगातार पुलिस कारबाई कर रही है। इसी क्रम में आज चार लोगों को गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं भी हैं। ये गिरफ्तारी गुरुवार को रांची के खाद गढ़ा बस स्टैंड से हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन लोगों ने बनारस की सामूहिक टिकट कटा रखी थी।

ऐसे आया पकड़ में....!

चुनाव को लेकर जिलों की पुलिस अलर्ट है। इसी लिए हर दिन पुलिस वाहन चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में रांची पुलिस अधीक्षक को गांजा के अवैध तस्करी होने की सूचना मिली।इस सूचना के बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर रांची के खाद गढ़ा बस स्टैंड में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान रेखा बस में दो युवकों और दो महिलाओं को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये सभी ओडिशा से बनारस जा रहे थे।

धुर्वा से इन लोगों ने बनारस के लिए रेखा बस की सामूहिक टिकट कटा रखा था। जांच के क्रम में इन लोगों के पास नगद 1500 रुपये के अलावा, 4 मोबाइल, 3 आधार कार्ड, 43.40 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवकों का नाम सुमित कुमार (उम्र 28 साल), दीप राई (उम्र 30 साल), सुषमा उम्र (46 साल) और अंजना सिंघल उम्र (45 साल) है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इन लोगों का पूर्व में कोई अपराधिक इतिहास है या नहीं।

इस छापेमारी दल में रांची नगर पुलिस उपाधीक्षक केवी रमन, दयामंद कुमार थाना प्रभारी लोअर बाजार, पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर बाड़ा, महिला पुलिस अवर निरीक्षक कविता मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक आकाश सिंह, सहायक अवर निरीक्षक भीम सिंह और सहायक अवर निरीक्षक मंटू सिंह शामिल थे।

Jharkhand

Apr 26 2024, 16:30

राज्य सरकार ने रांची नगर निगम को दिया आदेश, कहा बरसात के जल संचयन के लिए आम नागरिक को करें जागरूक

झा. डेस्क

राजधानी रांची की प्यासी धरती को बचाने और भविष्य में भीषण जल संकट से बचाने के लिए वर्षा जल संचयन और संरक्षण की जरूरत है। सतही जल की कमी के कारण भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। यह चिंताजनक है। राज्य सरकार भी इसे लेकर गंभीर है।

 सरकार ने रांची नगर निगम को विशेष रूप से आदेश दिया है कि वह सब कुछ करे और लोगों को वर्षा जल संचयन के बारे में जागरूक करे।

तीन हजार वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल वाले घरों में वर्षा जल संचयन की आवश्यकता होती है। इस नियम के कारण, हालाँकि सभी घर पानी का उपयोग करते हैं लगभग छह लाख घर बारिश का संचयन नहीं कर रहे हैं।

 नियमानुसार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सीमा में 79772 घर हैं। 52668 घरों में वर्षा जल संचयन प्रणाली है। 27104 घरों में वर्षा जल संचयन नहीं है। 

रांची नगर निगम जल्द ही सर्वे कर इन घरों में सिस्टम लगाने का प्रयास करेगा. इन मकान मालिकों को डेढ़ गुना होल्डिंग टैक्स देना होगा।

तपती धरती के लिए वर्षा जल संचयन महत्वपूर्ण है

फिलहाल रांची नगर निगम ने वर्षा जल संचयन के लिए प्रचार-प्रसार अभियान चलाया है। इसके लिए लोगों को शिक्षित करने, सूचना देने और संचार की गतिविधियां भी चल रही हैं।

 करीब 15000 पंपलेट बांटने के साथ ही शहर में 30 स्थानों पर वर्षा जल संचयन से संबंधित होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा, घर-घर जाकर वर्षा जल संचयन के फायदे समझाने के लिए गैर सरकारी संगठनों को तैनात किया गया है। 

रांची के लोगों को भी बेंगलुरु की तरह पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ेगा, लेकिन जल संकट से बचने के लिए लोगों को खुद आगे आना होगा। अब बेंगलुरु में पानी का टैंकर भी दो दिन चलता है।

Jharkhand

Apr 26 2024, 16:29

धनबाद के सरकारी अस्पताल में दवा तो मरीजों को मिलती नही पर एक्सपायर होने पर जला कर किया जाता है नष्ट


धनबादः सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवा तो दी जाती नही,मरीज पहुंचते हैं तो दवाइयों की कमी का रोना रोया जाता है. फिर मरीजों को दवा नहीं मिलने पर उन्हें मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ता है. वहीं दूसरी ओर जिले में दवाइयां रखे रखे एक्सपायर हो जा रही हैं. यही नहीं दवाइयों के एक्सपायर होने के बाद उन्हें जलाकर लापरवाही का साक्ष्य मिटाने की कोशिश की जाती है.

ताजा मामला बलियापुर प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र सलपतरा का है, जहां कैल्शियम, गर्भ निरोधक गोली छाया टैबलेट समेत कई दवाइयां एक्सपायर हो गई हैं, ना तो इसकी जानकारी मेडिकल ऑफिसर को है और ना ही वहां पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को. केंद्र पर मौजूद एएनएम से इसकी जानकारी ली गई तो उनका जवाब था कि मुझे यहां आए हुए महज दो महीने ही हुए हैं. मुझे इसकी जानकारी नहीं है.

वहीं मामले को लेकर बलियापुर प्रभारी डॉक्टर राहुल कुमार से बात भी बात की गई. उन्होंने बताया कि यह दवाइयां कोरोना संक्रमण काल की हैं. दवा एक्सपायर होने को लेकर जांच टीम गठित कर दी गई है. चार सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी. रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अब सवाल यह है कि जिन दवाओं को बीमार लोगों या जरूरतमंद को दिया जाना चाहिए था, वह आखिर एक्सपायर कैसे हो गई. वही दूसरी ओर बात करें तो लोग दवाइयों के लिए सरकारी अस्पतालों में लाइन में लगते हैं. अगर लोग यहां नहीं पहुंचते हैं तो वैसे अस्पतालों में यह दवाइयां वहां क्यों नहीं भेजी गई, जहां दवाओं की किल्लत है. यह लापरवाही नहीं तो आखिर क्या है.

Jharkhand

Apr 26 2024, 08:54

खूंटी लोकसभा: खूंटी इस बार बना रोमांचक मुकाबला का केंद्र,16 महारथियों के बीच अर्जुन मुंडा का ताज़ कितना है सेफ जानने के लिए पढ़िए पुरी खबर...?

झारखंड डेस्क

झारखंड का खूंटी लोकसभा क्षेत्र इस बार रोमांचक मुकाबला के लिए तैयार है। इस लोकसभा से इस बार् 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैँ। मुंडा बहुल क्षेत्र खूंटी लोकसभा क्षेत्र भाजपा का गढ रहा है। वर्तमान मे यहाँ से केंद्रीय मंत्री अर्जून मुंडा सांसद हैँ।

खूंटी लोकसभा की पृष्टभूमि


1962 में खूंटी सीट से झारखंड पार्टी के जयपाल सिंह मुंडा पहली बार सांसद बने थे। 1967 में उन्होंने फिर से इस सीट पर चुनाव जीत लिया था। 1971 में भी यह सीट झारखंड पार्टी के ही खाते में गई थी, लेकिन निरल एनेम होरो यहां से सांसद बने थे। 

1977 में जनता पार्टी के करिया मुंडा ने पहली बार यहां से चुनाव जीता था। 1980 में यह सीट फिर से झारखंड पार्टी के खाते में गई थी और निरल एनेम होरो ने यहां से चुनाव जीता था। कांग्रेस पार्टी ने 1984 में पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी। सिमोन टिग्गा यहां से चुनाव जीते थे।

इसके बाद 1989, 1991, 1196, 1998, 1999 और 2004 में इस सीट पर बीजेपी ने ही जीत दर्ज की और करिया मुंडा सांसद रहे। 2004 में कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा ने यहां से जीत दर्ज की, लेकिन 2009, 2014 और फिर 2019 में यह सीट फिर से बीजेपी के खाते में चली गई।

2019 में अर्जून मुंडा यहाँ से सांसद बने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कालीचरण मुंडा को 1445 वोटों के अंतर से हराया था। अर्जुन मुंडा को 2019 के चुनाव में 381193 वोट प्राप्त हुए थे।

 

 खूंटी लोकसभा में आती हैं 6 विधानसभा सीटें


खूंटी लोकसभा सीट में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं जिनके नाम हैं- खरसावन, तमाड़, तोड़पा, खूंटी, सिमडेगा और कोलेबीरा का नाम शामिल है। इन 6 विधानसभा सीटों में कुल 5,98,630 पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 6,04,032 हैं। 2019 में कुल वोटरों की संख्या 8,32,377 थी। जिनमें से कुल पुरुष मतदाता 4,10,870 और महिला मतदाता 4,19,556 थीं। 2019 में कुल मतदान प्रतिशत 69.21% था।

इस बार होगा कड़ा मुकाबला


 यह सीट इस बार काफी रोमांचक चुनावी रण क्षेत्र के रुप में तब्दील हो सकता है। यहां से इस बार चुनावी मैदान में 16 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाते हुए चुनावी रण में शामिल हो रहे हैं। जिसके कारण वोटों का बटवारा होगा ऐसे हालत में कौन किसका वोट कटेगा और किसके सिर यहाँ का ताज़ सजेगा यह अभी देखना है। क्योंकि अगले चुनाव में बहुत कम अंतर से अर्जुन मुंडा ने कोंग्रेस प्रत्याशी कालीचरण को मात दी थी।

 2024 के लोकसभा चुनाव में कौन कौन उम्मीदवारों हैँ मैदान में...?


1: अर्जुन मुंडा : भारतीय जनता पार्टी

2: काली चरण मुंडा : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

3: बबीता कच्छप : भारत आदिवासी पार्टी

4: अर्पणा हंस : झारखंड पार्टी (एनोस गुट)

5: काशीनाथ सांगा : लोकहित अधिकार पार्टी

6: सोमा मुंडा : अबुआ झारखंड पार्टी

7: बसंत कुमार लोंगा : स्वतंत्र

8: आहलाद केरकेट्टा : स्वतंत्र

9: पास्टर संजय तिर्की : स्वतंत्र

10: जयपाल मुंडा : भागीदारी पार्टी (पी)

11: सुबोध पूर्ति : स्वतंत्र

12: सामुएल पूर्ति : आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया

13: प्यारा मुंडू : झारखंड पार्टी (एन ई होरो गुट)

14: थॉमस डांग : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

15: सावित्री देवी : बहुजन समाज पार्टी

16: समड़ोम गुडिया : आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया

खूंटी रहा है हमेशा चर्चाओं का केंद्र....!


उल्लेखनीय है कि खूंटी जिला अक्सर सुर्खियों में रहता है। 

संयुक्त बिहार में इसे पहला अनुमंडल बनाया गया था।

 मुंडा बहुल इस जिला में बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया था। 

वर्ष 1890 से लगभग 10 वर्ष तक चले बिरसा आंदोलन का प्रमुख केंद्र खूंटी ही था। 

कोयल- कारो बांध का विरोध भी इसी इलाके में हुआ था।

झारखंड गठन के बाद जनआंदोलन होते रहे। मित्तल कंपनी के स्टील प्लांट और सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ हुए आंदोलनों के लिए भी जाना जाता है। 

किम्बन्दतियां और प्राचीन इतिहास


खूंटी क्षेत्र का पहले नाम खुंति था, लेकिन बाद में इसे बदलकर खूंटी कर दिया गया है। कहा जाता है कि छोटानागपुर के राजा मदरा मुंडा के बेटे सेतिया के आठ बेटे थे। उन्होंने ही एक खुंटकटी गांव की स्थापना की जिसे उन्होंने खुंति नाम दिया और जो बाद में खूंटी हो गया। कुछ जगहों पर इसे महाभारत की कुंती से भी जोड़ा जाता है। यह क्षेत्र क्रांतिकारी नायक बिरसा मुंडा के लिए भी जाना जाता है। बिरसा मुंडा के नेतृत्व में ब्रिटिशों के खिलाफ लंबे समय तक चले संघर्ष को इतिहास में दर्ज किया गया है। इस क्षेत्र में अंगराबारी का शिव मंदिर धार्मिक रूप से बेहद लोकप्रिय जगह है।

Jharkhand

Apr 25 2024, 21:27

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किन्नर सामाज नें चलाया जागरूकता अभियांन


धनबाद : भारत निर्वाचन आयोग की पूरी कोशिश है कि इस बार लोकसभा चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हो। इसके लिए हर वो जतन किए जा रहे हैं, जिससे लोगों तक मतदान के महत्व को बताया जा सके और उन्हें बूथों तक लाया जा सके।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने सड़क पर उतरा किन्‍नर समाज

इस कड़ी में किन्नर समाज भी चुनाव का पर्व, देश का गर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए उतर चुका है। अभी तक बच्चे के जन्म अथवा शादी विवाह में गीत गाकर बधाई मांगने वाला थर्ड जेंडर अब सड़कों पर उतर गीत गा रहे हैं और अपने गीतों के माध्यम से बधाई नहीं बल्कि लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

रोल्‍स रॉयस पर सवार होकर थर्ड जेंडर ने निकाली रैली

गुरूवार की सुबह थर्ड जेंडर की ऐसी ही एक शानदार रैली सड़कों पर निकली। दुनिया की चहेती राेल्स राॅयस कार, बैंड पार्टी, ढोल और किन्नरों की टोली सड़कों पर गीत गाते हुए चल रही थी।

यह जागरुकता अभियान अखिल भारतीय किन्नर समाज, झारखंड प्रदेश की ओर से आयोजित किया गया था। सभी किन्नरों ने सफेद रंग की साड़ी पहन रखी थी।

गीत गाकर समझाया वोट का महत्‍व

इन्होंने अपने गीत के माध्यम से यह बताया कि मतदान नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार है। यह देश के विकास में लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करता है। किन्नरों ने एक वोट के महत्व को भी समझाया।

थर्ड जेंडर की यह रैली धनबाद शहर के बैंक मोड़, श्रमिक चौक, पूजा टाकिज चौक, डीआरएम चौक होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची। किन्नरों ने कहा कि मतदान जरूरी है।

मतदान के दिन सबसे पहले अपना वोट डालें और फिर अपना काम करें। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

Jharkhand

Apr 25 2024, 21:25

धनबाद में मिला कोरोना पाज़िटिव मरीज , स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

धनबाद : धनबाद में करीब एक साल बाद फिर से कोविड ने दस्तक दी है. कोयलांचल में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. डॉक्टरों ने तुरंत ही उसे केंद्रीय अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया.

इस संबंध में जिले के सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन ने बताया कि पश्चिम बंगाल से एक बीसीसीएल कर्मी आया है. जिसमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं. उसे इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है. 

इसके अलावा सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन ने बताया कि मरीज के बंगाल से धनबाद तक की जानकारी जुटाई जा रही है. जिससे यह पता चल सके कि उक्त संक्रमित व्यक्ति किन-किन लोगों से, कहां-कहां मिला. 

जिससे कि उसके संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान कर उनकी भी जांच कराई जा सके. बताया जा रहा है कि ढांगी मोड़ स्थित वसंत विहार निवासी 58 वर्षीय बीसीसीएलकर्मी वह कैंसर से भी पीड़ित हैं और वो 21 अप्रैल को कोलकाता के एचसीजी इको कैंसर सेंटर में इलाज कराने आए थे.

धनबाद में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें धनबाद भेज दिया गया. मंगलवार की रात उन्हें सेंट्रल अस्पताल स्थित कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था. उनके कैंसर की बीमारी को देखते हुए बुधवार की शाम दुर्गापुर स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टर चंद्र भानु प्रतापन ने कहा कि कोरोना का मामला आने के बाद विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. अस्पताल के स्टाफ को भी दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं. 

मरीज को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया

बता दें, धनबाद जिले में कोरोना का आखिरी मरीज एक साल पहले 14 अप्रैल 2023 को मिला था. अब एक बार फिर यहां कोरोना की पुष्टी हुई है. यहां आईसीएमआर का आरटी-पीसीआर लैब पूरी तरह से बंद हो चुका है.

Jharkhand

Apr 25 2024, 21:24

एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाठकर गाडी में बैठने हीं जा रहे थे कि चालक ने गाडी आगे बढ़ा दी,बाल बाल बचे अधिकारी

धनबाद : लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाठकर बुधवार की दोपहर एक दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा पुलिस ऑफिस में पुलिस अफसरों से बातचीत के बाद सर्किट हाउस जाने के दौरान उनकी कार के चालक ने उनके बैठने से पहले ही गाड़ी भगा दी।

एडीजी सजग थे और वे संभल गए। इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद एडीजी के चालक पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें चालक की लापरवाही साफतौर पर देखी जा सकती है।

 एडीजी बुधवार की दोपहर हेलीकॉप्टर से बरवाअड्डा हवाई पट्टी पहुंचे। वहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के साथ देर शाम तक विशेष बैठक के बाद एडीजी रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस पहुंचे। 

सर्किट हाउस में देर रात तक एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी डटे रहे। एडीजी लगातार एसएसपी से चुनाव संबंधी तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते रहे।

धनबाद में छठे चरण यानी 25 मई को चुनाव होना है। छठे चरण के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। 

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह मई रखी गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ पुलिस की जिम्मेवारियां बढ़ जाएंगी। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में धनबाद लोकसभा के लिए तथा दो विधानसभा में गिरिडीह लोकसभा के लिए मतदान होना है। पुलिस ने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारियां की हैं। एडीजी ने तैयारियों की बारिकी से जानकारी ली। उन्होंने कई निर्देश भी दिए।

Jharkhand

Apr 25 2024, 14:39

झारखंड की युवा कवयित्री जसिंता को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप रेसिलेंस अवार्ड


 झारखांड की जानी-मानी युवा कवयित्री और स्वतंत्र पत्रकार जसिंता केरकेट्टा को प्रतिष्ठित ओमेगा रेसिलेंस अवार्ड Fellowship-2024 के लिए चुना गया है।

फेलोशिप के रूप में जसिंता को 10 हजार डॉलर की राशि दी जाएगी।

इस अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप के तहत हर साल भारत, अफ्रिका और लैटिन अमेरिका से ऐसे रचनात्मक और दूरदर्शी युवाओं को चुना जाता है, जो अपनी नई कथा से दुनिया भर में लोगों का नजरिया बदल रहे हैं और वे अपने समुदायों को भी भविष्य के बड़े संकटों से लड़ने के लिए तैयार कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पूर्व जसिंता वर्ष 2014 में AIPP, थाईलैंड (Thailand) से वॉयस ऑफ एशिया अवार्ड (Voice of Asia Award) से सम्मानित हो चुकी हैं।

2022 में फॉर्वस इंडिया ने भारत की 22 सेल्फ मेड महिलाओं (Self Made Women) में जसिंता को रखा था।

Jharkhand

Apr 25 2024, 14:03

अपडेट: Bird Flu फैलने के कारण 2100 से अधिक कुक्कुट 1700 मुर्गे-मुर्गियां और 400 बतख को मार कर किया गया डिस्पोज


झारखंड डेस्क

 राजधानी रांची के होटवार स्थित कुक्कुट प्रक्षेत्र में बुधवार को बर्ड फ्लू फैल गया है।

इस कारण यहां पहले से मौजूद सभी 2100 से अधिक कुक्कुट 1700 मुर्गे-मुर्गियां और करीब 400 बतख को मार कर सुरक्षित स्थान पर डिस्पोज कर दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा गठित रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) की देखरेख में कुक्कुटों (Poultry) की कलिंग की गई। इसके बाद वैज्ञानिक विधि से पूरे इलाके की सफाई की गयी और संक्रमण रहित बनाया गया।

जिला प्रशासन ने गठित की RRT :

Bird Flu की पुष्टि के बाद एक्शन प्लान के तहत DC राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) का गठन किया गया है्।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों को जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक, कुक्कुट, क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार रांची से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निदेश दिया गया है।

एक्शन प्लान के आलोक में एपिसेंटर से एक किमी की परिधि में कुक्कुट पालन से संबंधित सर्वेक्षण कार्य किया जायेगा।

एपिसेंटर की 10 KM की परिधि के क्षेत्र का मानचित्र बनाकर सर्विलांस जोन के रूप में चिह्नित करते हुए इस क्षेत्र में एवियन इंफ्लुएंजा की सघन निगरानी भी की जाएगी।

इन इलाकों का किया जाएगा सर्वे

-होटवार, गाड़ी गांव, गाड़ी होटवार और बकेन टोली।

– खटंगा, न्यू खटंगा, महुआ टोली और आर्मी कैंप के पास का क्षेत्र।

– बांध गाड़ी, डुमरदगा, जेपी नगर और बूटी मोड़ के पास का क्षेत्र।

Jharkhand

Apr 25 2024, 10:55

टीकाकरण करने गयी एएनएम के साथ एक व्यक्ति ने की दुर्व्यवहार,मामला दर्ज़,पुलिस कर रही कार्रवाई





पाकुड़। महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र की एएनएम ने मंगलवार को एमआर टीकाकरण करने पकड़ीपाड़ा पहुंचीं. जहां गांव के एक व्यक्ति ने एएनएम के साथ मारपीट करते हुए दुर्व्यवहार किया एएनएम का आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी.

पीड़िता ने इस् सम्बन्ध में महेशपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है. इसमें उसने बताया कि एमआर टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पकड़ीपाड़ा गयी थी.

टीकाकरण के दौरान कक्षा-एक के बच्चे के पिता कालेस्टर मुर्मू ने मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की. महेशपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।